Hindi Poem : हद होती है नेतागिरी में नेता के गिरे जाने की

featured post on indiblogger

Politicians ought to be inspiring people. Well, they did inspire me today into writing this 😀

हद होती है
चालाकियां चलाने की।
हद होती है
झूठ से बरगलाने की।
तुम्हारे वादे भी देखे
इरादे भी देखे।
शतरंज पर नाचते
तुम्हारे प्यादे भी देखे।
हद होती है
बिसात बिछाने की
हद होती है
सच को झुटलाने की।
नेता भी तुम
अभिनेता भी तुम।
हाथ जोड़े खरे
प्रपंच रचयिता भी तुम।
हद होती है
धर्म से अधर्म कराने की।
हद होती है
अपने ही देश को सुलगाने की।
हद होती है
जनता को नचाने की।
हद होती है
नेतागिरी में नेता के गिरे जाने की।
Copyright: 2019 Jyoti Arora
jyotiarora.com

All feedback welcome!

Share this:


Click here to download Free Samples of Jyoti Arora’s novels

Or click the picture below to get this FREE eBook

free ebook

Related Posts:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.